Top News

बूथों को मजबूत करने के साथ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर जोर



भारतीय जनता पार्टी नगर मध्य मंडल की बैठक रविवार को प्रभात कॉलोनी स्थित हनुमानबाग के विमल आवासीय विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यशाला में सदर विधायक विजय खेमका सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न मंच-मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में सभी बूथों को मजबूत करने तथा आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बूथस्तरीय तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगे और प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

विधायक ने बताया कि 17 सितंबर की शाम सात बजे देशभर में 25 करोड़ तथा बिहार में ढाई करोड़ दीप एक साथ बूथों एवं प्रमुख स्थानों पर प्रज्वलित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम ‘जिसने जीवन संवारा, उसको आशीर्वाद हमारा; जिसने जीवन समर्पित किया, उसका सम्मान हमारा’ की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल रंजन वर्मा, भाजपा नेता संजय मिश्रा, अनुपमा झा, राजेश गोस्वामी, संजय यादव, महामंत्री मनोरंजन कुमार, श्रवण मंडल, गजेंद्र साह, अवंतिका चौधरी, उषा दास, रीना दुबे, उमेश दास, अजित सिंह, सुनील सहनी, बंटी मेहता, डब्लू पांडे, काली कुमार साह, साकेत कुमार, शुभम गुप्ता, ओम प्रकाश पोद्दार सहित कार्यसमिति सदस्य एवं मंच-मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post