Top News

बारसोई में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण की मांग


बारसोई। प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई के अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बारसोई में उपलब्ध जमीन पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश नेतृत्व से चर्चा की गई।

मो. शाहनवाज ने बताया कि बारसोई में कार्यालय निर्माण के लिए पार्टी के पास जमीन उपलब्ध है। यहां भवन बनने से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी स्थान मिलेगा और आम लोगों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने में भी सुविधा होगी। प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी ने आवेदन पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संदेश और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। बूथ जोड़ो अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post