Top News

डीआईसीई कार्यक्रम नवाचार को देगा बढ़ावा


कोढ़ा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीआईसीई (नवाचार की संस्कृति एवं उद्यमिता का विकास) कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हरे राम कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। डॉ. मनोरंजन कुमार ने कहा कि कार्यक्रम से विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होगी। उन्होंने इसे विद्यालयी शिक्षा में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post