Top News

नगर पंचायत के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी


बरारी नगर पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। वार्ड संख्या-3 में बरंडी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई घरों में पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने निजी कोष से सूखा राशन खरीदकर प्रभावित परिवारों के बीच वितरण किया। साथ ही निजी कोष से सामुदायिक किचन शुरू करने की बात कही, ताकि प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की है। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, मो. मैमूर, अर्जुन मंडल, रजत कुमार, सुब्रत कुमार, नारायण मंडल, मनीष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post