टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र की कालपीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीबीगंज गांव में बुधवार देर रात शिव राजभर एवं वासुदेव राजभर के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। घटना में पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ है।
कालपीर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अरुण पांडेय को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Post a Comment