Top News

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी, 40 थाली-कटोरा समेत गैस चूल्हा ले गए चोर


टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की चिल्हनियां पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय देवरी खास परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 152 में बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर केंद्र से 40 थाली, 40 कटोरा, 40 ग्लास, गैस चूल्हा, जग समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला देवी ने बताया कि चोरों ने केंद्र भवन का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी की। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इससे विद्यालय का सामान सुरक्षित रहा।

घटना की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। सेविका ने बताया कि मामले को लेकर टेढ़ागाछ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना से विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से जांच कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post