पीपरा गाँव से 9.970 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।
पूर्णिया पूर्व/राजेश यादव
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपरा (वार्ड संख्या-5) से 9.970 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम मुफस्सिल पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जीवछ कुमार (25 वर्ष), पिता- मंगल साह को खदेड़कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से बरामद बोरे की तलाशी लेने पर 'ऑफिसर्स चॉइस' के 29 टेट्रा पैक, 'ब्लेंडर्स प्राइड' की 3 बोतलें तथा 'किंगफिशर स्ट्रॉन्ग' बीयर के 5 कैन बरामद किए गए
इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 216/26, दिनांक 08 सितंबर 2026 के तहत 'बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016' की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया हैं।



Post a Comment