बैसा। प्रखंड क्षेत्र की बलुआ गोस्तरा, सिरसी, धुसमल, कंजिया और मुंगरा प्याजी पंचायत में शनिवार को पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर आम सभा आयोजित की गई। मुंगरा प्याजी पंचायत में आयोजित आम सभा की अध्यक्षता मुखिया डोली बोसाक ने की।
अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के सात सितंबर के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया के आदेश के आलोक में आयोजित सभा में आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पात्र परिवारों को प्रतीक्षा सूची में शामिल कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए कालबद्ध प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
आम सभा में पंचायतवार आवास योजना के तहत सूची में शामिल लाभुकों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही ऐसे पात्र परिवार, जिनका नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सका है, उन्हें कारण की जानकारी देकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। आम सभा में आवास पर्यवेक्षक मोहम्मद उसमान आलम, आवास सहायक केशव कुमार, पंचायत सचिव अजय कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment