मीरगंज। जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह व्यवसायी शंकर दास की पत्नी स्वर्गीय भागीरथी देवी के निधन पर धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सोमवार को मंत्री लेशी सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निज आवास मीरगंज पहुंचीं। उन्होंने स्वर्गीय भागीरथी देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि भागीरथी देवी ने संतमत मार्ग को अपनाने के बाद अपना जीवन आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को सांसारिक मोह-माया से दूर होकर शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। नारी समाज में भटके लोगों को राह दिखाने वाली धार्मिक महिला के रूप में उनकी अलग पहचान थी।
मंत्री ने कहा कि भागीरथी देवी के निधन से संत समाज के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी शोक की लहर है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की।
मौके पर समाजसेवी चंद्रशेखर साह, जदयू नगर पंचायत अध्यक्ष मुनचुन साह, भाजपा नेता धीरेन्द्र साह, अनिल कुमार चौधरी, महादेव दास, नवीन कुमार, बिपिन दास, बिट्टू दास, पुनकेश दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment