Top News

मानपुर में ‘मेहता एस्टेट’ की भव्य शुरुआत, आधुनिक सुविधाओं से सजेगा गयाजी का नया आवासीय ठिकानागया।

गयाजी के बदलते शहरी परिदृश्य के बीच मानपुर में आधुनिक आवासीय परियोजना ‘मेहता एस्टेट’ की शुरुआत हो गई है। मगध इन्फ्राटेक की ओर से विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन 15 अगस्त को मेहता पेट्रोल पंप के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन और भूमि पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और स्थानीय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, वहीं मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। संचालकों के अनुसार, ‘मेहता एस्टेट’ को आधुनिक जीवनशैली और बेहतर आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। परियोजना में आवासीय इकाइयों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मॉल सहित कई अन्य सुविधाएं प्रस्तावित हैं।परियोजना में टावर ए, बी और सी प्रस्तावित हैं। टावर ए में जी+4 संरचना के साथ 1 और 2 बीएचके फ्लैट की योजना है। वहीं टावर बी और सी में भी 1 और 2 बीएचके आवासीय इकाइयां प्रस्तावित हैं। संचालकों के मुताबिक, फ्लैट की शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मेहता एस्टेट’ में लोगों की सुविधा और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें टू-लेवल बेसमेंट पार्किंग, 24 घंटे बिजली-पानी, सुरक्षा व्यवस्था, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, जिम, जॉगिंग ट्रैक, रूफ गार्डन और स्विमिंग पूल शामिल हैं। इसके अलावा परिसर में मंदिर, क्रिकेट पिच, फुटबॉल कोर्ट और हाई-स्पीड लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। यानी परियोजना में आवास के साथ-साथ मनोरंजन, फिटनेस, खेल और रोजमर्रा की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। परियोजना का नेतृत्व अनुराग मेहता और गौतम अरुण कर रहे हैं। संचालकों का कहना है कि ‘मेहता एस्टेट’ को आधुनिक जीवनशैली, सुविधाजनक आवास और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना से जुड़ी ओर से रेरा पंजीकरण की जानकारी भी दी गई है। भूमि पूजन के साथ ही इस परियोजना के निर्माण की दिशा में औपचारिक शुरुआत हो गई है। आने वाले समय में ‘मेहता एस्टेट’ मानपुर के बदलते रियल एस्टेट परिदृश्य में एक नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ता नजर आ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post