नगर पंचायत मीरगंज अंतर्गत मीर मलिक मुसहरी वार्ड नंबर 15 स्थित मध्य विद्यालय रंगपुरा शरणार्थी स्कूल परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए दर्जनों काउंटर लगाए गए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, किसान संबंधित कार्य, स्वास्थ्य, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खाद्य एवं उपभोक्ता, भूमि राजस्व तथा कन्यादान योजना से संबंधित काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर वार्डवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किए और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों से जानकारी ली।
वार्ड पार्षद मोहम्मद जाबीर ने कहा कि सहयोग शिविर के आयोजन से वार्डवासियों को सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
शिविर में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद मिकुल देवी, उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान, नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद एवं नगर कर्मी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वार्ड में सहयोग शिविर लगाने का निर्णय जनता के हित में लिया गया है। उन्होंने इसे आम लोगों के लिए काफी सराहनीय पहल बताया।
सहयोग शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। मौके पर वार्ड पार्षद मंजू देवी, जूली कुमारी, हीना प्रवीण, अनिल कुमार चौधरी, प्रेम लाल टुड्डू, सत्य नारायण महतो, मोहम्मद अलीम, आनंद कुमार, सगीर आलम सहित समाजसेवी मुनचुन साह, नवीन कुमार, रहीम आलम, नन्हे आलम, माणिक आलम समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।
Post a Comment