Top News

कटिहार में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, डीएम आशुतोष त्रिवेदी ने किया उद्घाटन


 कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित सद्भावना मैदान में बुधवार को आजमनगर स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और भाईचारे का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है, व्यायाम होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि खेल सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देता है तथा जाति और भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उद्घाटन समारोह में बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, युवा और खेल प्रेमियों ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post