Top News

ब्याज के रुपये के लिए प्रताड़ना से परेशान वृद्ध महिला ने


ब्याज के रुपये को लेकर कथित तौर पर बार-बार प्रताड़ित किए जाने से परेशान 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर में रखा कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शुक्रवार सुबह मोतीबाग कर्बला क्षेत्र की है।

बताया गया कि मोतीबाग कर्बला निवासी अफरोजी खातून की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, करीब आठ माह पूर्व अफरोजी ने कसेरा पट्टी निवासी एक महिला से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि अफरोजी अब तक 30 हजार रुपये चुका चुकी हैं। इसके बावजूद कथित सूदखोर महिला द्वारा लगातार रुपये की मांग करते हुए उन्हें परेशान किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर अफरोजी ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की। फिलहाल सदर अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post