Top News

पंचायत सहयोग शिविर में जरूरतमंदों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ


कोढ़ा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया। शिविर में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को विधायक कविता पासवान एवं जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से बासगीत पर्चा वितरित किया।

इस दौरान लाभार्थियों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। वहीं जीविका समूह से वंचित महिलाओं को विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की पहल की गई, ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित होने से सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post