Top News

युवा नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर समस्तीपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम


 युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat समस्तीपुर की ओर से युवा नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के तहत जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को टीबी के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के प्रथम चरण के तहत 18 से 22 अगस्त 2026 तक जिला टीबी केंद्र, सदर अस्पताल, समस्तीपुर में Experiential Learning Programme का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं को टीबी की पहचान, प्रमुख लक्षण, जांच प्रक्रिया, उपचार, बचाव तथा टीबी उन्मूलन में समुदाय और युवाओं की भूमिका की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, समय पर जांच और उपचार कराने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्रिय रूप से आगे आने का संदेश दिया जा रहा है।

MY Bharat समस्तीपुर की इस पहल से युवाओं में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ समुदाय स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post