Top News

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


सावन मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र शिवमय हो गया। सुबह से देर शाम तक शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया।

प्रखंड के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

रविवार देर शाम से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम के लिए रवाना होने लगा। पूरी रात सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही जारी रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्ती लगातार जारी रही, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post