Top News

14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, शिक्षा मंत्री करेंगे नेतृत्व


आगामी 14 अगस्त को जिला भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को पूजा बैंक्वेट में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की बैठक हुई।

बैठक में बताया गया कि तिरंगा यात्रा जिला भाजपा प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। यात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर डीबी रोड, दहलान चौक होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के साथ युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, बीएन सहनी, रिंकी देवी, पंकज पाठक, रंजना देवी, विजय बसंत, अभिषेक पांडेय, सुमीत सिन्हा, विजय गुप्ता, राजेश झा, सुबोध साह, नरेश पासवान, सोचित कुशवाहा, अभिलाष कुमार, शशि सोनी, अबु बकर, सुगामनी देवी, कंचन देवी, सजनी देवी, राम प्रभा देवी, ललन कुमार दास सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post