Top News

राशन कार्ड के नाम पर ठगी से रहें सावधान: एमओ


मुरलीगंज प्रखंड के बेलो पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत सामने आई है। सहयोग शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपये तक की मांग कर रहे हैं।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) विशाल कुमार ठाकुर ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रखंड आपूर्ति कार्यालय को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post