Top News

झाला में सहयोग शिविर, 43 आवेदन निष्पादित


झाला पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न विभागों से संबंधित 77 आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इनमें से 43 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया है। शिविर का उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार एवं मुखिया अरुण कुमार यादव ने किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में बीपीआरओ विवेक भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन कुमार, कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर, प्रभारी बीईओ अनिल कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post