Top News

रामपुर चेक पोस्ट पर पांच जुगाड़ वाहन जब्त, परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

:


जिले में अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए रामपुर चेक पोस्ट पर आलू लदे पांच जुगाड़ वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

परिवहन विभाग के अनुसार, उच्च न्यायालय द्वारा जुगाड़ वाहनों के परिचालन पर रोक के बावजूद जिले के विभिन्न मार्गों पर इनका अवैध संचालन जारी था। विशेष जांच अभियान के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों के पास वैध पंजीकरण, फिटनेस, बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जुगाड़ वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इनके खिलाफ आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post