Top News

सहयोग शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याए

:


शीशाबाड़ी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क व नाली सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

शिविर में बायसी एसडीओ अभिषेक रंजन, डीएसपी जितेंद्र पांडेय, बीडीओ हेम शंकर राही, सीओ गोपाल कुमार, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, मुखिया जफर इकबाल, बीपीआरओ चन्द्र देव प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान रौटा थाना पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post