Top News

मुरलीगंज के पड़वा नवटोल में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ



मुरलीगंज प्रखंड के पड़वा नवटोल में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार की पहल के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम से राज्य के विभिन्न आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में डीआरडीए मधेपुरा के निदेशक (एनईपी) वीरेंद्र कुमार, प्रभारी बीईओ बबीता कुमारी, आईटी प्रबंधक तरुण कुमार, पंचायत के मुखिया मदन यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदर्श विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के स्तर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अशोक कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, प्रभाष कुमार, राधाकृष्ण कुमार, जयनारायण यादव, अजीत कुमार, डॉ. लालकुन कुमार, डॉ. पवन कुमार, गौरव कुमार, अनुप कुमारी, संजू यादव, नंदिता, निरंजन निराला, रामानंदन रमण, इजमाम खान, नियाज आलम, कुंदन कुमारी, देवराज कुमार देव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post