Top News

अब गांव में ही मिलेगी आधुनिक शिक्षा, चंदवार में आदर्श विद्यालय का उद्घाटन


बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बैसा प्रखंड के +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंदवार परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां भी प्रारंभ हो गईं।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साजिद अली, प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी, शिक्षक चेत नारायण आजाद, सुरेश कुमार शर्मा (प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय चंदवार), मो. आदिल अनवर, मो. मुजम्मिल, सूरज कुमार, सुमन कुमार, नरेश कुमार विश्वास, मो. शरीफ, अर्जुन कुमार, अनुपम कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, आरती कश्यप, रिंकु कुमारी, गुंजा कुमारी, रविशंकर कुमार, शुभांकर कुमार, मसूद आलम, मो. आफताब समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यहां स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आधुनिक शौचालय, गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर, सुव्यवस्थित कार्यालय, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, कंप्यूटर लैब तथा हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा मिल सके।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साजिद अली एवं प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ने कहा कि कंप्यूटर लैब और इंटरनेट जैसी सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे और भविष्य की प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सफल संचालन का संकल्प लिया। स्थानीय अभिभावकों ने इसे चंदवार की शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि अब बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post