Top News

जयंती ग्राम महादलित बस्ती में छठ घाट निर्माण शुरू


कोढ़ा प्रखंड की फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित जयंती ग्राम महादलित बस्ती में पंचायत की मुखिया कुमारी रुबी की पहल पर भव्य छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से घाट की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुखिया का आभार जताया। मुखिया ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में जनहित के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर लगातार किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post