'
पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बरारी थाना परिसर में पूर्वी बारीनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने अपने निजी कोष से पौधारोपण किया। इस दौरान फलदार एवं छायादार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो. जहूर, रवि सिंह, धीरज चौधरी, आदर्श चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment