Top News

संगठन विस्तार और डिजिटल प्रशिक्षण पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा मंथन


भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्णिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय, बनभाग में "डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं जिला कार्यसमिति" की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अजहर आलम ने की।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मो. अजहर आलम ने कहा कि डिजिटल युग में प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष जोली जी, जिला महामंत्री मो. जहीरुद्दीन, सरफराज आलम, कारी शमशाद अहमद, सफर आलम, जफर अली बैठा, जिला प्रवक्ता शहनवाज हुसैन सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post