कबीर पंथ की प्रख्यात महिला संत एवं संतमत शिशिया गांव की श्रद्धेय प्रवचिका संत गायत्री देवी का निधन हो गया। उनके निधन से संत समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। संत गायत्री देवी ने वर्षों तक बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर कबीर वाणी, मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके निधन पर कोढ़ा विधायक कविता देवी शिशिया गांव पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। संत समाज ने उनके निधन को आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रख्यात संत गायत्री देवी का निधन, संत समाज में शोक
Cityhalchal News
0
Post a Comment