कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत तीरसैनी आदिवासी टोले में प्रथम शिव शिष्या मां दीदी नीलम आनंद के जन्मोत्सव के अवसर पर चल रहे वृक्षारोपण माह के तहत शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में शिव शिष्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गुरु भाई अजित कुमार चौधरी एवं गुरु बहन ममता चौधरी के आवास पर शिव कार्य की प्रगति को लेकर बैठक भी हुई, जिसमें आध्यात्मिक गतिविधियों के विस्तार, सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कोढ़ा, बरारी, फलका, कटिहार नगर तथा पूर्णिया के रानीपतरा शाखा मुख्यालय से आए शिव शिष्यों ने भाग लिया। अभियान को सफल बनाने में कटिहार जिला शिव कार्य समिति के जिलाध्यक्ष अमरजीत चंद्रा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश यादव सहित अनेक गुरु भाई-बहनों ने सक्रिय योगदान दिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
Post a Comment