Top News

जन सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत में आयोजित जन सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भूमि-राजस्व से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

डीएम ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, सीडीपीओ उषा किरण, आपूर्ति पदाधिकारी मंजीत माहेश्वरी, मुखिया फरजाना खातून, पंचायत सचिव धनंजय कुमार एवं पंचायत रोजगार सेवक अरविंदम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post