Top News

बायसी थाना में जनप्रतिनिधियों संग संवाद, नशा व अवैध शराब पर सख्ती का आश्वासन

:



बायसी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ परिचय-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

बैठक में पूर्व मुख्य प्रतिनिधि मोहम्मद हसनैन, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद मुख्तार आलम, मीनापुर पंचायत प्रतिनिधि शम्सुद्दीन, वार्ड सदस्य संघ बायसी के मोहम्मद बाबुल सिद्दीकी, चंद्रगामा पंचायत के मुखिया रहमत हुसैन, चेरिया पंचायत के मुखिया अबूबकर, चोपड़ा पंचायत के मुखिया मोहम्मद अयूब, श्रीपुर महादोली पंचायत के मुखिया मोहम्मद जोहूर, गुलाम घोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग करते हुए नियमित पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता जताई। इस पर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक का उद्देश्य पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था।

Post a Comment

Previous Post Next Post