Top News

भूसा घर से 9.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार


रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर खुर्द गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भूसा रखने वाले घर से 9.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अजय महतो फरार हो गया।

थानाध्यक्ष लालसर बिंद के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग की पांच बोतल और 12 बोतल बीयर सहित कुल 9.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी अजय महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा लोगों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post