Top News

मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन सादगी से मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

:

बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर बरारी प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के आवास पर सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला पार्षद सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुणसागर पासवान, प्रदेश सचिव अरविंद भगत, निवर्तमान जिला सचिव संजय चौधरी, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पंचायत अध्यक्ष गब्बर पासवान, अनुज मेहता, अर्जुन मंडल, राजा कुमार एवं पंकज मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post