सामाजिक न्याय मंच की बैठक रविवार को शहर स्थित जेपी समाज सेवा संस्थान परिसर में मंच के संयोजक संजय सिन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देश की वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों तथा सामाजिक न्याय की सरकार के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक एवं उनके समर्थकों के समर्थन में बिहार से भी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करने तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की गई। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सामने आई खामियों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करनी चाहिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2026 को पूर्णिया में "देश की संसदीय राजनीति में विकल्प की तलाश" विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
अंत में मंच के आमंत्रित सलाहकार स्वर्गीय युगल किशोर महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में पूर्व प्राचार्य बिजेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, आलोक कुमार, शिवशंकर कुमार, राजीव राजहंस सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
Post a Comment