रौटा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए कबैया मोड़ के समीप 16.5 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी वार्ड संख्या-1 निवासी साजिद के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक टोटो भी जब्त किया है।
थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कबैया मोड़ के पास छापेमारी की गई, जहां से आरोपी को 16.5 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Post a Comment