दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दुबरी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दुबरी निवासी 30 वर्षीय कुंती देवी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी तथा उसका मायका तालगाछ में बताया जाता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Post a Comment