Top News

हसनपुर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी भूमि से हटाए गए अवैध निर्माण

:


 हसनपुर बाजार में पेट्रोल पंप से गांधी चौक तक सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। अभियान से एक दिन पहले पूरे बाजार क्षेत्र में माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।

गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी पुष्पलता एवं थाना अध्यक्ष सुनील कांत की मौजूदगी में अभियान शुरू हुआ। इस दौरान सरकारी भूमि पर बने अस्थायी और अवैध निर्माण हटाए गए। कई दुकानदारों ने प्रशासन की चेतावनी के बाद स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि शेष स्थानों से प्रशासन ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है, ताकि बाजार क्षेत्र में आवागमन सुचारु रहे और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। साथ ही भविष्य में सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।

अभियान के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post