:
बैसा प्रखंड के सिरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 एवं 14 स्थित मल्हाना गांव में महानंदा नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों के बीच प्रशासन की ओर से प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया।
अंचलाधिकारी (सीओ) गोपाल कुमार ने कटाव स्थल का निरीक्षण कराने के लिए कर्मचारी संजय कुमार को भेजा। निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित नौ परिवारों की सूची तैयार की गई, जिसके आधार पर उन्हें प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई गई। सभी प्रभावित परिवार महानंदा नदी के किनारे निवास करते हैं।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि वशी आजम ने बताया कि जिन परिवारों को प्लास्टिक शीट दी गई, उनमें जुलेखा अंसारी, बाबुल, शाबुल, नाजिम, सद्दाम, सलमा खातून, महजबी बेगम और नुजहत बेगम सहित कुल नौ परिवार शामिल हैं।
Post a Comment