किशनगंज जिले में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महानंदा सभागार में जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में 'व्यापार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस)' एवं जिला व्यापार सुधार कार्य योजना की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी विभागीय स्वीकृतियां समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में भूमि आवंटन, भवन नक्शा, व्यापार लाइसेंस, बिजली कनेक्शन, पर्यावरण एवं अग्निशमन एनओसी समेत विभिन्न अनुमतियों में आने वाली समस्याओं की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, सेवाओं के डिजिटलीकरण और विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर किशनगंज में समीक्षा बैठक
Cityhalchal News
0
Post a Comment