Top News

बाढ़ संकट पर AIMIM प्रवक्ता आदिल हसन का हमला, सांसद तारिक अनवर और प्रशासन पर उठाए सवाल

:



AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बारसोई-बलरामपुर से विधायक प्रत्याशी एडवोकेट आदिल हसन ने जिले में बढ़ते बाढ़ संकट को लेकर प्रशासन और कटिहार के सांसद तारिक अनवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ और जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनके अनुसार कई गांव, सड़कें, पुल और पुलिया पानी की चपेट में हैं तथा जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आदिल हसन ने आरोप लगाया कि सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ की समस्या को लेकर न तो प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय किया और न ही इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन, एसडीओ सहित संबंधित अधिकारी भी अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाएं, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत कराई जाए तथा बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, सांसद तारिक अनवर और जिला प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post