Top News

पोठिया की 22 पंचायतों में बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा गाड़ियां बनी शो-पीस



स्वच्छ भारत मिशन के तहत पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि सफाईकर्मियों की नियुक्ति और कचरा उठाव के लिए वाहन उपलब्ध होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। गलियों और मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post