Top News

छात्र प्रदर्शन को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

:


राज्यभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के मद्देनजर किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। सायरन की गूंज के बीच पुलिस बल ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि नीट परीक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकार के समक्ष रखें।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने, सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम, तोड़फोड़ और हिंसक गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया। साथ ही अभिभावकों से कहा गया कि वे बच्चों को किसी भी प्रकार के उपद्रव या हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने से रोकें, ताकि उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

फ्लैग मार्च में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ खुसरो सिराज, टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post