Top News

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से प्रशासन अलर्ट, एसपी ने की समीक्षा बैठक


नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को बहादुरगंज में विभिन्न छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों के प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बहादुरगंज थाना में समीक्षा बैठक की।

बैठक में पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन उपद्रव फैलाने या यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक में एसडीपीओ खुसरो शिराज, एसडीओ अनिकेत कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post