Top News

समस्तीपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वैकल्पिक मार्ग कराया गया जाममुक्त

:



समस्तीपुर में रविवार को सड़क अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मगरदही घाट, बाईपास रोड, धरमपुर चौक समेत शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। अभियान का उद्देश्य वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह जाममुक्त बनाकर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना था।

प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे वर्षों से लगी अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटाया। कई जगहों पर जेसीबी मशीन से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया, जबकि प्रशासन की अपील पर कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post