कोढ़ा प्रखंड के शिवाडीह गांव में मोटर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में शिवाडीह निवासी मोहम्मद मकसूद के घर से अज्ञात चोरों ने पानी की मोटर चोरी कर ली। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, देर रात चोर घर परिसर में घुसे और बड़ी सफाई से पानी की मोटर खोलकर अपने साथ ले गए। सुबह परिवार के लोगों की नजर मोटर पर नहीं पड़ी तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली, जिसमें संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़ित ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Post a Comment