Top News

लेलहा चौक पर चोरी की बाइक लेकर भाग रहे युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

:


रौतारा थाना क्षेत्र के लेलहा चौक पर ग्रामीणों की सजगता से शुक्रवार को बाइक चोरी की एक वारदात विफल हो गई। लोगों ने चोरी की बाइक लेकर भाग रहे दो युवकों को पीछा कर पकड़ लिया और रौतारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नया टोला चांपी निवासी रमजान अली शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी ग्लैमर बाइक लेलहा चौक स्थित एक पान दुकान के पास खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। तलाश के दौरान उनकी नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो उनकी बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे।

रमजान अली के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए और पीछा कर दोनों युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान श्रवण चौहान (25), पिता रामचंद्र चौहान एवं अमरजीत चौहान, पिता स्व. मनोज चौहान, दोनों निवासी दलन दुर्गा स्थान, थाना मुफस्सिल, जिला कटिहार के रूप में बताई।

सूचना पर पहुंची रौतारा थाना पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी की बाइक जब्त कर थाने ले गई। थाना प्रभारी लालासर बिंद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध किसी वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post