Top News

भारत-नेपाल सीमा पर लाखो के ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

:




भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में एसएसबी की 41वीं वाहिनी और गलगलिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कथित बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर भातगांव पंचायत के लकड़ी डिपो गांव में छापेमारी के दौरान 543 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, 1.90 लाख रुपये से अधिक भारतीय नकदी, 640 रुपये नेपाली मुद्रा, दो स्मार्टफोन और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई।

मौके से मो. फारूक और उसके 21 वर्षीय पुत्र मो. उमर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और संभावित अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय तस्करी संबंधों की जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर आरोपियों के लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने की चर्चा है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है।

यह कार्रवाई ठाकुरगंज एसडीपीओ-2 मनोज सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और गलगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post