Top News

अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ पोठिया में धरना, नियमित सप्लाई की उठी मांग

:


पोठिया प्रखंड में लगातार हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर नियमित और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

धरने में एडवोकेट शम्स आगाज, पूर्व मुखिया जमशेद आलम समेत प्रखंड के कई ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। छात्रों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और छोटे व्यवसायियों का कामकाज लगातार बाधित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने संबंधित विभाग से बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने और क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post