:
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार को शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की जानकारी पूर्व में किसी को नहीं थी, जिससे घोषणा होते ही पूरे सभागार में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।
समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, प्रशासक प्रीतम दास, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, अनुकरणीय कार्यशैली और संस्थान के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित शिक्षक एवं कर्मचारी होते हैं। उनके परिश्रम, अनुशासन और प्रतिबद्धता से ही संस्था उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है। ऐसे सम्मान समारोह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान, प्रोत्साहन और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संस्था का मानना है कि शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त कार्यसंस्कृति की मजबूत नींव है।
Post a Comment