Top News

जन संवाद में गूंजीं नगर की समस्याएं, शीघ्र समाधान का भरोसा

:



 नगर पंचायत कोढ़ा के मूसापुर स्थित मधु विवाह भवन में सेवा भारत के तत्वावधान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता एवं मोज्जमील हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने सड़क, नाला, पेयजल, सफाई, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने खुलकर अपनी बातें रखीं, जबकि जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post