Top News

कोढ़ा पुलिस ने बरामद की छिनतई की चेन, फारबिसगंज पुलिस को सौंपी

:




कटिहार जिले की कोढ़ा थाना पुलिस ने अंतरजिला अपराध के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए फारबिसगंज थाना क्षेत्र से छिनी गई सोने की चेन बरामद कर ली। यह मामला फारबिसगंज थाना कांड संख्या 470/26, दिनांक 21 जुलाई 2026 से संबंधित है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 304(2) के तहत दर्ज है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान छिनतई की गई चेन बरामद की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद चेन को विधिसम्मत तरीके से फारबिसगंज थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष कुनाल कुमार ने बताया कि अंतरजिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न जिलों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post